By: एजेंसी | Updated at : 25 Mar 2019 04:12 PM (IST)
मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने काम की ओर दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए कहानी को अहम मानती हैं. उन्होंने कहा कि वह इतनी बड़ी स्टार नहीं है कि दर्शक उनके नाम से ही थिएटरों में उमड़ पड़ें.
तापसी की फिल्म चाहे ‘‘नाम शबाना’’ हो, ‘‘पिंक’’, ‘‘मुल्क’’ या हाल में रिलीज ‘‘बदला’’ हो, इनके संवादों ने इन फिल्मों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.
अभिनेत्री ने कहा कि दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने एक कलाकार के तौर पर उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया.
तापसी ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं ऐसी इंसान हूं जिसके बारे में लोग मेरी फिल्मों के जरिए धीरे-धीरे एक छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं धीरे-धीरे दर्शकों का विश्वास हासिल करने की कोशिश कर रही हूं. जिस दिन विश्वास हासिल कर लूंगी तो मैं उम्मीद कर सकती हूं कि मेरी फिल्में रिलीज से पहले भी चर्चा में आएंगी. फिलहाल तो मुझे कहानी पर निर्भर रहना होगा.’’
उनके अनुसार, दर्शक महिला केंद्रित फिल्मों का स्वागत कर रहे हैं और यह बॉलीवुड की हीरोइन बनने का अच्छा वक्त है.
वह मानती हैं कि दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में उनकी फिल्मों के संवादों की भी बड़ी भूमिका रही है.
Cocktail 2 Box Office Collection: 'कॉकटेल 2' ने तीसरे दिन मचाई तबाही, पहले वीकेंड पर 10 फिल्मों को पछाड़ा
Sunday BO Live Updates: 'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
Cocktail 2 BO Day 3 Live: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पैसे बरसा रही 'कॉकटेल 2', 8 बजे तक किया 43 करोड़ का कलेक्शन
ना शाहरुख खान, ना अल्लू अर्जुन, ये हैं इंडिया के हाईएस्ट पेड एक्टर, एक झटके में बटोरे 325 करोड़
'सेट पर सन्नाटा छा गया था...', जब सलमान खान को देखकर उपासना सिंह बोलीं- कौन है ये आदमी?
CM योगी को SIT ने सौंपी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, जल्द होगा खुलासा
AFG से सीरीज खत्म, अब टीम इंडिया कब और किससे भिड़ेगी, नोट कर लीजिए जून और जुलाई महीने का शेड्यूल
NEET Re-Exam: कहीं गलत सेंटर पर पहुंचीं छात्राएं तो कहीं एक मिनट की देरी से छूटा एग्जाम, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री
Box office: 2024 की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने 883% कमाया था प्रॉफिट, 5 बिग बजट की फिल्मों का तोड़ा था रिकॉर्ड